क्या खाने से छाले ठीक होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:38

क्या खाने से मुंह के छाले ठीक हो सकते हैं? जानें फायदेमंद फूड्स

Foods To Eat When You Have Mouth Ulcer: मुंह में छालों की समस्या पेट में खराबी की वजह से ज्यादा होती है, जानें छालों को ठीक करने के लिए क्या खाएं?
Foods To Eat When You Have Mouth Ulcer: मुंह में छालों की समस्या बहुत दर्दनाक और परेशान करने वाली होती है। मुंह में छाले अक्सर पेट में खराबी या इन्फेक्शन आदि की वजह से होते हैं। कुछ लोगों में छालों की समस्या अक्सर बनी रहती है। इसकी वजह से खाने में भी परेशानी होती है। मुंह में छालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनका सेवन छालों की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। बहुत ज्यादा एसिडिक भोजन का सेवन करने या खाते समय दांत की वजह से कट लगने की वजह से भी मुंह में छालों की समस्या होती है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या खाने से छाले ठीक होते हैं?
क्या खाने से छाले ठीक होते हैं?- Foods To Eat When You Have Mouth Ulcer in Hindi

खराब ओरल हेल्थ और असंतुलित खानपान की वजह से भी मुंह में छालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। छालों की समस्या में खानपान का ध्यान रखने से आप जल्दी इससे छुटकारा पा सकते हैं। मुंह में छालों की समस्या दूर करने के लिए आपको ये डाइट अपनानी चाहिए।
1. टमाटर का सेवन करें
टमाटर का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मुंह में छालों की समस्या में टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। मुंह में छाले होने पर टमाटर के रस से कुल्ला करने से भी फायदा मिलता है। इसके अलावा टमाटर को सलाद के रूप में खाने से भी फायदा मिलता है।

2. मेथी के दानें
मुंह में छाले की समस्या में मेथी दानें का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मेथी की पत्तियों में भी कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में छाले की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आप मुंह में छालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मेथी के बीज और इसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

3. दही का सेवन
दही का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुण पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मुंह में छाले होने पर दिन में दो से तीन बार दही खाना बहुत फायदेमंद होता है।

4. तुलसी की पत्तियों का सेवन
तुलसी की पत्तियों में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। मुंह में छाले की समस्या में तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से फायदा मिलता है।

5. लहसुन खाएं
मुंह में छालों की समस्या में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मुंह में छालों की वजह से घाव होने पर लहसुन खाने से फायदा मिलता है। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो छालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माने जाते हैं।

6. चीकू खाएं
मुंह में छालों की समस्या में चीकू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चीकू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेट ठीक होता है और छालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
मुंह में छालों की समस्या ज्यादातर लोगों में पेट की खराबी की वजह से होती है। अपच और बादीपन की वजह से आपको छालों की समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन करने से आपको मुंह में छाले या माउथ अल्सर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info